राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
( words)
विनायक ठाकुर| ज्वालामुखी
‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’ तथा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्वालामुखी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक किया हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लगभग 10 किलो प्लास्टिक व पोलीथीन भी इकट्ठा किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यश पाल ने बताया कि स्वयंसेवियों ने परिसर में रैली व नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा क्यारियों की सफ़ायी व सफ़ेदी कर महाविद्यालय के सौंदर्यकरण में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुशील कुमार, आचार्य वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग, एनएसएस प्रेज़िडेंट निखिल तथा मोनिका सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
