जयसिंहपुर : स्वयंसेवियों ने चंडीगढ़ RGNIYD में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में लिया भाग
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 8 स्वयंवसेवियों ने डाशीव, तरुण, विशाल, अक्षय, अमीषा, स्वातिका, सुनिधि, पूजा ने चंडीगढ़ में स्थित RGNIYD में 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों ने नेतृत्व के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। भेजे गए विद्यार्थी प्रशिक्षण के सफल आयोजन के बाद सोमवार वापस लौटे। स्वयंसेवियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जी ने बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत राणा, डॉ. अर्पित कायस्था, प्रो. संजीव शर्मा तथा मुकेश उपस्थित थे।
