डाडासीबा : दिदियां में गत 10 दिनों से पानी की सप्लाई ठप
डाडासीबा
जलशक्ति विभाग डाडासीबा पंचायत सयुल गांव (टुटिंयाल बस्ती दिदियां) में वार्ड-1 में करीब 15 परिवार विगत करीब 10 दिनों से लगातार पानी की एक-एक बूदं के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। वहीं, इस गंभीर परेशानी से तंग लोगों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ खाली बर्तन लेकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में पानी का सकंट इस कद्र गहरा चुका है। पानी के जुगाड़ हेतु लोग मारे-मारे फिर रहे हैं, तो बेजुबान पशुओं को भी पानी की किल्लत पैदा हो गई है। जिससे हर कोई जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को कोसता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, इनका कहना है कि माना गर्मियां अब शुरू हाे गईं हैं। उन्होंने बताया पहले जब सुबह तीसरे दिन पानी आता था, तो एक या दो बाल्टी ही पानी आता था, लेकिन पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आया।
उन्होंने बताया 10 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों दलजीत सिंह, करनैल सिंह, कांता देवी, माया देवी व शकुंतला देवी ने विभागीय प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए कुछ ग्रामीणों का कहना है। पंचायत द्वारा पानी के टैंक बनाए गए थे, अगर यह टैंक हमने बारिश के पानी से नहीं भरे होते तो, हमें अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता। विभाग को चाहिए शीघ्र ही पेयजल की सप्लाई बहाल की जाए, ताकी पानी के लिए लाेगाें काे भटकना न पड़े।
इस संबंध में पंचायत प्रधान सुखविंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया इन परिवारों को पीने के पानी की दिक्कत है। जल शक्ति विभाग को चाहिए शीघ्र ही इन्हें पानी की व्यवस्था की जाए और पानी क्यों नहीं समय पर पहुंच रहा इसे ठीक करवाया जाए , ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े।
जब इस बारे जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार डाडासीबा से बात की, तो उन्होंने बताया ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
