ज्वालामुखी : 1 अप्रैल से हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंधः एसडीएम
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
1 से 10 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में पहली अप्रैल से 11 अप्रैल तक हर प्रकार के हथियार और विस्फोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते, इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। अतः क्षेत्र वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।
