डाडासीबा : बठिंडा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगसीर सिंह का किया स्वागत
( words)
लोकसभा बठिंडा पंजाब के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जगसीर सिंह मिरपुर का जसवां परागपुर के संसारपुर टैरस में पहुंचने पर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष शुभम नांगला व युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस ठाकुर, सुरेंंद्र सिंह मनकोटिया के हाथ मजबत करने के लिए रणनीति बनाई।
