कांगड़ा : मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर भाजपा माैन क्याें? : काजल
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा झूठे सब्जबाग दिखा रही है। मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर भाजपा कुछ भी बोलने से कतरा रही है। जमानाबाद पंचायत के टीका मिहालू के वार्ड-8 और 9 में साढ़े छह लाख की लागत से बनने वाले मैदान का शिलान्यास करने के उपरांत विधायक काजल ने कहा कि हिमाचल के लोग अपने पैरों पर खड़े होकर पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके हकों को छीना जा रहा है। अब वे किसी भी प्रलोभन में आने वाले नहीं है। मंहगाई और बेरोज़गारी का मुद्दा लेकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा इन चर्चाओं से भटक गई है। जनता को पता चल गया है कि भाजपा ने उन्हें झूठे सब्जबाग दिखाए।
जनता भाजपा को हटाने के लिए बेसब्री का इंतज़ार कर रही है। काजल ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल स्कीम में मिहालू गांव को भी जोड़ा जाएगा। निर्माणाधीन मैदान से गांव के लोगों को यहां खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर गांव के चंद्र मणि, राज कुमार, राम स्वरुप, शशी, राजकुमार, हरवंश लाल, प्रकाश चंद, हंस राज, सुभाष चंद, कृष्ण कुमार, कमलेश कुमारी, सवरना देवी, सरला देवी, राम प्यारी व शिखा आदि मौजूद रहे।
