देहरा: वाह! ढलियारा के जिला परिषद ईशान शर्मा की पहल, घर-घर पहुंचा रहे पानी
विनायक ठाकुर।देहरा
गर्मियों के भीषण दिन शुरू हो चुके हैं। वहीं, लोगों को इस गर्मी में विभिन्न समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में सबसे बड़ी दिक्कत पानी की ही देखी जाती है। वहीं, इस समस्या से कहीं ने निजात दिलाने का कार्य कर रहे हैं। ढलियारा वार्ड से युवा जिला परिषद ईशान शर्मा घर-घर जाकर जरूरमंदाें को पानी के टैंक की निःशुल्क सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। इस तपती ओर कड़कती धूप में ईशान शर्मा ने यह मोर्चा खुद संभाला हुआ है। शनिवार सुबह जिला परिषद ईशान शर्मा ने ब्लॉक परागपुर की दयाल पंचायत के वार्ड-1 में जरूरतमंदों को पानी का टैंक मुहैया करवाया।
यही नहीं वितरण के समय खुद उक्त मोर्चा उन्होंने संभाला यही नहीं यह क्रम लगभग बीते एक महीने से चल रहा है। इसके लिए ईशान शर्मा ने हेल्पलाइन भी जारी की है, जिससे लोग उनसे संपर्क भी कर रहे हैं। अभी तक हजारों लोगों की मदद कर चुके ईशान शर्मा ने कहा कि गर्मी की वजह से पानी की किल्लत बहुत ज्यादा है। लोगों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े। इसलिए यह छोटी-सी पहल उनके द्वारा की जा रही है। ढलियारा वार्ड के तहत विभिन्न पंचायत जिनमें दयाल, बीहन, बढ़ल व हार इत्यादि में ईशान शर्मा खुद पानी का टैंक लेकर जा रहे हैं। लोगों ने इनकी इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की है।
