ज्वालामुखी : ज्वालामुखी पुलिस क्यों रखेगी ड्रोन से नजर पढ़े पूरी खबर
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 2 से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र होंगे तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास ज्यालामुखी बैठक एसडीएम ज्वालामुखी और सहायक मंदिर आयुक्त मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस दौरान एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि चैत्र नवरात्रों में धारा 144 लागू रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए सहायता कक्ष बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मेले के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा और पार्किंग चयनित स्थलों पर की जाएगी। चैत्र नवरात्रों में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
इसके लिए पुलिस विभाग के 75 सुरक्षा कर्मी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे यात्रियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। पेयजल और बिजली व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा। इसके साथ ही शहर में बाहरी श्रद्धालु एसडीएम की अनुमति से लंगर लगा सकेंगे। नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार, थाना प्रभारी सुरिंद्र धीमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनीश सूद और विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा, मधुसूदन, एसके शर्मा, सौरभ शर्मा व कृष्ण स्वरूप मौजूद रहे।
