थाना इंदाैरा में देशी अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज
( words)
मनीष ठाकुर। इंदौरा
थाना इन्दौरा की पुलिस टीम ने 20 लिटर देशी शराब लाहन के साथ महिला को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी अनुसार डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला क्षेत्र में शराब बेचने का कारोबार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा व उनकी टीम ने गश्त के दौरान महिला से 20 लीटर शराब बरामद की व महिला को हिरासत में ले लिया। महिला की पहचान सीता तमंग पत्नी संजय तमंग गांव राजा खासा तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।
