इंदाैरा : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
( words)
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस थाना इंदाैरा के अंतर्गत तारा खड्ड में इंदौरा पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब की खेप सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को थाना इंदौरा के पुलिस द्वारा तारा खड्ड में रूटीन गश्त पर थी इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और मौके पर एक महिला को 5000 मिलिलिटर देशी लान की प्लास्टिक की कैनी के साथ गिरफ्तार कर पकड़ी गई। महिला की पहचान राजकुमारी निवासी टाडा डाकघर काठगढ़ तहसील इन्दौरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
