ज्वालामुखी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठनात्मक जिला देहरा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अतुल चौधरी ने की अतुल चौधरी ने बताया कि पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। परि और आवरण जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास या कह लें कि जो हमारे चारों ओर है। वहीं 'आवरण' का मतलब है, जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष का सभी को मिलाकर बनता है और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है।
मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है, जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। उन्होंने कहा की हर साल एक पेड़ जरूर लगाएं और पर्यावरण को शुद्ध करने में अपनी अहम भूमिका निभाए और अतुल चौधरी ने अन्य योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बात रखी।
