जवाली : भरमाड़ स्कूल में सामूहिक रूप से मनाया विश्व योग दिवस
राजेश कतनौरिया। जवाली
21 जून को हर वर्ष की तरह राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ के स्कूल में योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य पयार चंद कपूर ने सभी विद्यार्थियों को योग के कई गुर सिखाए। सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम जैसे योग अभ्यास शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस के सभी स्वयं सेवी, सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक वर्ग ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने योग के साथ-साथ योग से शारीरिक एवं मानसिक लाभ व इसकी उपयोगिता और योग द्वारा रोगों में लाभ, योग का जीवन पर महत्त्व जैसे विषयों पर जानकारी दी।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले वर्षाें की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं व अगर एक सामान्य व्यक्ति रोज आधा घंटा योग करें, तो पूरी उम्र बीमारियों से बचा रहेगा और तनाव से दूर रहेगा। योग दिवस पर सकूल के सभी अधयापक मौजूद रहे।
