जयसिंहपुर : लंबागांव स्कूल में धूमधाम से मनाया विश्व योग दिवस
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विकास खंड लंबागांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर लंबागांव में विश्व योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल के मुख्याध्यापक फूलकर ने सभी विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। मुख्याध्यापक ने योग के साथ साथ योग से शारीरिक एवं मानसिक लाभ व इसकी उपयोगिता और योग द्वारा रोगों में लाभ, योग का जीवन पर महत्त्व जैसे विषयों पर जानकारी दी। मुख्याध्यापक कहा कि 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते व अगर एक सामान्य व्यक्ति रोजज आधा घंटा योग करना चाहिए। योग दिवस पर स्कूल की अध्यापिका नेहा देवी मौजूद रही।
