देहरा कॉलेज में मनाया विश्व युवा स्किल दिवस
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय महाविद्यालय देहरा में विश्व युवा स्किल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर यामिनी ठाकुर दूसरे स्थान पर नेन्सी और मीना व तीसरे स्थान पर स्वाति रही। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया के प्रशिक्षक रेवती नंद ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान सह प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, सह प्रो. अमन वालिया व रेवती नंद ने विद्यार्थियों को उनके जीवन में स्किल्स के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चौहान के बीज वक्तव्य से हुआ और उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में राजकीय महाविद्यालय देहरा में हिमाचल प्रदेश विकास निगम और फोकल स्कील के द्वारा 'ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम' के तहत 'अकाउंट एग्जिक्यूटिव और सोशल मीडिया मैनेजर' के कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें अकाउंट एग्जीक्यूटिव का कोर्स 2 जुलाई को पूरा हो चुका है और सोशल मीडिया की परीक्षा 18 और 19 जुलाई को परीक्षा होनी है। ग्रेजुडेट ऐड ऑन प्रोग्राम में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन skills और पर्सनालिटी डेवलपमेंट स्किल्स सिखाS जाते हैं, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के तुरंत बाद अच्छी जॉब हासिल कर सकें। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश, सह प्रो. संजय, सह प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ मंजू कुमारी, डॉ देवेन महाजन, सोशल मीडिया के छात्र व महाविद्यालाय के समस्त प्राध्यापक गण व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
