कांगड़ा : लंज छिंज में पहलवान जार्जिया ने जीता दंगल
लंज छिंज में दो दिन तक छिंज मेले का आयोजन हुआ। यहां मेला दो दिन तक चलता है। पहले दिन के मेले को छोटी छिंज और दूसरे दिन के मेले को बड़ी छिंज के नाम से जाना जाता है। हालांकि कोविड के चलते लगातार दो वर्ष तक यह मेला स्थगित रहा और लोग काफी मायूस रहे। मगर इस साल यह मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। लोगों के चेहरे पर भी खूब रौनक देखी गई।
बड़ी छिंज को बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, समाजसेवी जितेंद्र गुलेरिया ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में लंज खास के पूर्व प्रधान रमेश चंद, सलोचन राणा,
अमी चंद रंधावा, अप्पर लंज पंचायत की प्रधान रेखा देवी ने शिरकत की। इस दौरान बड़ी छिंज को बड़ी माली जोर्जी जार्जिया और बाबा फरीद दीनानगर के बीच करवाई गई। इस दंगल मे जॉर्जी पहलवान विजेजा रहा। विजेता पहलवान को बतौर इनाम 55 हजार रुपए और बाबा फरीद पहलवान को 45 हजार दिए गए। दूसरी माली राहुल राठी व दीपक मुल्लांपुर के बीच बराबरी पर रही। इन दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपए दिए। तीसरी माली सन्नी हाजीपुर व सुखमन अजनाला के बीच हुई जिसमें फ्लाइट से सुखमन विजेता रहा। कमेंट्री की जिम्मेदारी दीपक कांगड़ा ने निभाई। इस मौके पर मेले के सफल आयोजन के लिए पूर्व प्रधान रमेश चंद ने 15 हजार दिए। वहीं रमेश बराड़, जितेंद्र गुलेरिया, सलोचन राणा, गंधर्व सिंह प्रधान छिंज कमेटी, सांई स्टोन क्रशर लंज की तरफ से 11-11 हजार रुपए दिए। इस मौके पर रेखा देवी, अनु बलौरिया वलौरिया, एसडी माडल स्कूल, संजीव महाजन, विनोद शर्मा, कमलजीत ने 5-5 हजार रुपए दिए।
