देहरा : वेदव्यास परिसर में हुआ यज्ञशाला का निर्माण
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
विगत कुछ दिनों से वेदव्यास परिसर बलाहर में चल रहे यज्ञशाला के निर्माण कार्य को विगत दिवस अमलीजामा पहना दिया गया। वहीं, रविवार सुबह पांच बजे से ही परिसर में बने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के पश्चात विधिवत रूप से इस यज्ञशाला का शुभारंभ कर दिया गया। परिसर निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक ने बताया कि गरली के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसाय से डॉ. हरिकृष्ण शर्मा व कुछ अन्य दानी सज्जनों के द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग से ही यह निर्माण कार्य संभव हो पाया है। इसके लिए निदेशक ने उनका धन्यवाद भी किया।
