डाडासीबा : बाथु टिप्परी स्कूल में भी रही योग दिवस की धूम
( words)
विनायक ठाकुर।डाडासीबा
डाडासीबा तहसील के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथु टिप्परी मे विश्व योग दिवस के उपलक्ष मे योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी ऊना के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल डब्ल्यूएम्बी वानखेड़े उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूली छात्रों को योग के बारे मे बताते हुए कहा की सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्कूली छात्रों को योगाभ्यास, प्राणायाम व अन्य योगासन क्रियायें करवाई गई। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सुनील कुमार ने सभी से प्रतिदिन आधा घंटा योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानचार्य राजेश कुमार, एसएमसी प्रधान दिनेश कुमार व विद्यालय सदस्य मौजूद रहे।
