देहरा : बिना नंबर वाली गाड़ी चलाई, तो होगी सख्त कारवाई-थाना प्रभारी
विनायक ठाकुर । देहरा
अगर आप बिना नंबर प्लेट स्कूटी बाइक या गाड़ी घुमा रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। क्योकिं देहरा पुलिस बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देहरा पुलिस को बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही थी, जिसपर अब उन्होंने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा उपमंडल देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय कैंपस एवं ढलियारा कॉलेज के समीप काफी ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस को मिली है, जो बिना नंबर प्लेट के वाहनों को इधर-उधर दौड़ा रहे हैं।
जानकारी देते हुए एसएचओ थाना देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर क्षेत्र में कोई भी बिना नंबर के बाइक या गाड़ी मिलती है, तो उस पर कानूनी कारवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि ट्रैफिक नियमों की कोई भी उलंघन करता हुआ पाया गया, तो उस पर सख्त से सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। कुलदीप सिंह ने वाहन चालकों से आहान किया है कि ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए ही गाड़ी को चलाएं। अन्यथा देहरा पुलिस बिगड़ैल चालकों पर करवाई करने से गुरेज नहीं करेगी।
