नगराेटा बगवां : 'आपका भाई, आपके साथ': आरएस बाली ने सुन्नी और बलोल में किया जनसंवाद
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां
रघुवीर सिंह बाली ने नगरोटा की प्रगति और विकास के लिए गांव-गांव जाकर सभी नगरोटा वासियों से मिल कर उनके सुझाव ले रहे हैं। कल बलोल और सुन्नी पंचायत में जाकर आर एस बाली ने युवाओं को प्रोत्साहित किया और बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लिया। बाली 'आपका बेटा, आपका भाई, आपके साथ' कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कर रहे हैं। बाली ने रास्ते में अपनी गाड़ी से उतरकर बड़- बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बुजुर्ग साथियों से उनके पिता, स्व. जीएस बाली साथ किए गए अनुभवों के बारे में बात की। नगरोटा में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए आरएस बाली ने ग्राम पंचायत बलोल में महिलाओं से भी उनके सुझाव लिए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम हीर ने भी अपने विचारों से जनता को संबोधित किया। आरएस बाली हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से रोजगार संघर्ष यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ 20 अगस्त को करने जा हैं। 20 अगस्त को सुबह माता चामुंडा जी के आशीर्वाद के बाद यात्रा शुरू की जाएगी।
