कांगड़ा : एसडीएम नवीन तंवर के जन्म दिन पर यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने काटा केक
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर का जन्मदिन पर केक काटा गया एवं उनको बधाई दी गई। इस दौरान कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा, वरुण खैरा, सचिन चौधरी, अभिषेक चौधरी एवं कांगड़ा नायब तहसीलदार भुवनेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट यंहा समाज सेवा के कार्य कर मिसाल कायम कर रहा है। टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को लंगर की व्यवस्था, जरूरत मंद को रक्तदान व गरीब बेटियों की शादी में मददगार बन कर ट्रस्ट नेक कार्य कर रहा है।
