जवाली : युवक मंडल ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
राजेश कतनौरिय। जवाली
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भलू में युवक मंडल भलू द्वार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव वट भलू खराड दंगल कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय टीमों के अलावा पठानकोट, हमीरपुर व ऊना की बालीवाल की 12 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य वह गांव बलून पंचायत प्रधान प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मतलाहड के रघुवीर सिंह, दंगल कमेटी के सदस्य रिटायर्ड प्रिंसिपल मास्टर शंभू नाथ धीमान, चैन सिंह पटियाल, प्रीतम सिंह मोहल, बाबा छोटुराम, मास्टर बलवीर सिंह, बलकार सिंह धीमान, कैप्टन देवराज, सूबेदार हंसराज, सूबेदार लेखराज शर्मा, पूर्व उप प्रधान मतलाहड पंचायत रजिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह पटियाल व पवन मोहल आदि गणमान्य उपस्थित रहे। दंगल कमेटी ने इस अवसर पर युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए अपनी कमेटी से 5100 रुपए युवक मंडल क्लब को प्रोत्साहन के रूप में दिया।
