युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने जताई मंडी लोकसभा सीट के लिए दावेदारी
( words)
चुनावी सरगर्मी के चलते मंडी लोकसभा सीट से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला ले लिया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भंडारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने बैठक बुलाई है। जिसमे वे मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले किन्नौर जिला से नेगी निगम भंडारी संबंध रखते हैं। उधर, प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी।
