इंदौर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में |
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इंदोरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें कांग्रेस के युवा अध्यक्ष मनमोहन कटोच व अन्य कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे। पुलिस वाहन से कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच और कार्यकर्ताओं को थाना इंदौरा में ले गए तो अन्य युवाओं ने प्रशासन मुर्दाबाद वह मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए। बताया जा रहा है इस बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने पहले ही दावा किया था कि हम मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है व इंदौर विधायक द्वारा काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसको सरकार नजर अंदाज कर रही है लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, अब जब चुनावी वर्ष आ गया है। तो मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र इन्दौरा की याद आ गई | पुलिस ने बताया कि मनमोहन कटोच, ध्रुव कटोच, नीरज, दिनेश, सोनू आदि को कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है |
