धर्मशाला : युवाओं में उत्साह, 36 युवाओं ने किया रक्तदान
फर्स्ट वर्डिक्ट । धर्मशाला
फर्स्ट वर्डिक्ट (धर्मशाला) की ओर से एवीएस अकादमी के सभागार में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एवीएस अकादमी के पदाधिकारियों के सहयोग से 36 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अक्सर गंभीर घायलों और बीमारों की जान खून की कमी से चली जाती है। खून की कमी से लोगों की जान न जाए इसको लेकर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया की ओर से रक्तदान शिवर का आयोजन सराहनीय कदम है। इस दौरान शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
36 युवा रक्तदान कर महादानी बने। इनमें कई ऐसे युवा भी हैं, जो नियमित रक्तदाता हैं। इसमें कुछ युवा रक्तदान करने आए पर कोरोना टीकाकरण हाल ही में होने से खून नहीं लिया गया। इस दौरान फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया और एवीएस अकादमी की मुहिम से प्रभावित होकर भी कई युवा रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान करने वालों को फस्ट वर्डिक्ट मीडिया और अस्पताल की ओर से विधायक विशाल नेहरिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। फर्स्ट वर्डिक्ट द्वारा आयोजित यह तीसरा सफल रक्तदान शिविर था।
