ज्वालामुखी : 506 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालाजी के अंतर्गत पड़ते नादौन से ज्वालामुखी रोड (डोली) पर पुलिस द्वारा गाड़ियों की चेकिंग के दौरान नादौन की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी जिसका (एचपी-01K-7276) मारुति अल्टो आई, जिसके चालक ने पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग करता देख गाड़ी पीछे मोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को शक होने पर उसे रोका गया। चैकिंग के दौरान पुलिस काे कार के अंदर 506 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त आरोपी की पहचान योगराज (28) सुपुत्र सेस राम निवासी गांव छलेरा डॉ. चनान तह. बंजार जिला कुल्लू व के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ज्वालाजी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
