कांगड़ा : युवा समाजसेवा तथा राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर लें भाग : वीरेंद्र चाैधरी
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि युवा वर्ग को समाजसेवा समाज तथा राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को गुप्त गंगा में संबोधित करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास तथा विकास के बारे में प्रकाश डाला तथा हिमाचल तथा केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक युवाओं को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा महामंत्री प्रवीण तथा मंडल अध्यक्ष राजेश भी उपस्थित रहे।
