पालमपुर : खेलेगा और दौड़ेगा युवा तो हारेगा नशा-आकाशदीप जरियाल
जिला पालमपुर खेल प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
प्रतिमा राणा। पालमपुर
खेल प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला पालमपुर की बैठक सोमवार को प्रदेश संयोजक आकाश दीप जरयाल की अध्यक्षता में वूल फेडरेशन परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में युवाओं में नशे के बढ़ते प्रभाव को कैसे कम करके युवाओं को खेलों से कैसे जोड़ा जाए और इस पर मंथन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि 25 जून को पालमपुर जिला खेल प्रकोष्ठ के सभी मंडलों के 1000 युवाओं के साथ नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाए। इस आयोजन में समाज के प्रमुख लोगों व संस्थाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करवाते हुए नशे के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ाई का संकल्प लिया गया।
आकाशदीप जरियाल ने कहा कि युवाओं को आज के हालात में व्यस्त रखा जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें खेल के साथ जोड़ा जाना जरूरी है। साथ ही सुबह शाम युवा दौड़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे समाज भी स्वस्थ होगा और युवाओं की ऊर्जा भी सही जगह लगेगी। बैठक में खेल प्रकोष्ठ के जिला पालमपुर के संयोजक राकेश भट्ट समेत सभी मंडलों के मंडल संयोजक, जिला के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
