पालमपुर : खेलेगा युवा तभी नशे से दूर रहेगा युवा-देवेंद्र राणा
प्रतिमा राणा। पालमपुर
लॉयन क्लब दरंग द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जिसमें कि लगभग 22 टीमों ने भाग लिया। इस समापन समारोह में जिला भाजपा महामंत्री एवं प्रदेश अध्य्क्ष आटया-पाटया एसोसिएशन के दवेंद्र राणा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को इनाम बांटे। देवेन्द्र राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। लॉयन क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं से समाज के युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देना एक सराहनीय कार्य है, जिसके लिए की पूरा लॉयन क्लब बधाई का पात्र है। नगरोटा और दरंग के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमाें के बीच मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में नगरोटा की टीम विजयी रही। विजयी टीम को 10,000 और ट्रॉफी दूसरे स्थान पर रही दरंग की टीम को 5000 और ट्रॉफी ईनाम के रूप में दिया गया।
इस मौके पर देवेंद्र ने अपने संबोधन में कहा की दरंग पंचायत सुलह विधानसभा क्षेत्र में आती है और सुलह विधानसभा क्षेत्र आज हिमाचल प्रदेश में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जिसका सारा श्रेय स्थानीय जनता को जाता है, जिन्होंने चुनाव में सही निर्णय लेकर यहां से विपिन परमार को विधानसभा पहुंचाया और अपने क्षेत्र का भरपूर विकास करवाया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए लॉयन क्लब को देवेंद्र राणा ने अपनी और से 5100 रुपए दिए। इस मौके पर दरंग पंचायत प्रधान इंदु गुलेरिया, धनेटा पंचायत प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान रणवीर, भाजपा जिला सचिव राजेंद्र गुलेरिया, भाजपा सोशल मीडिया मंजू गुलेरिया, प्रधान लॉयन क्लब नवीन गुलेरिया, रिपु धमन गुलेरिया, मनोज चौधरी, राकेश गुलेरिया, मुनीश, संजय व कार्तिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
