कांगड़ा : जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने नंदरूल में सुनी जनसमस्याएं
मनाेज कुमार। कांगड़ा
जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने आज कांगड़ा के नदरूल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां वार्ड-3 व 4 में ग्रामिणों की समस्याओं को सुना व कई समस्याओं का मौके पर ही निपटान कर दिया। ग्रामिणों ने रमेश बराड़ को बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पानी की किल्लत हो रही है, जिसका कारण पाइपों का जगह-जगह टूटना व ब्लॉकेज होना है। जिसको लेकर रमेश बराड़ ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन पाइपों को जल्द से जल्द बदला जाए, जिससे यहां के ग्रामिणों पानी को लेकर को हो रही दिक्कत से निजात मिल सके। वहीं, रमेश बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक इस योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
अब प्रदेश के किसी भी नागरिक को पीने के पानी के लिए कहीं भी दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल शक्ति मंत्री जल जीवन मिशन के तहत संचालित हो रही हर घर नल योजना ताकी हर घर नल से जल पहुंच सके। पानी के लिए किसी को भटकना न पड़े। दुर्गम पहाड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी साफ मिले और घर की महिलाओं को पानी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाए। इस मौके पर रमेश बराड़ के साथ सोहन लाल, रविंद्र कुमार, करनैल सिंह, राजेश कुमार, सुदेश कुमार, कैप्टन देश राज, कमलेश कुमार, रूप चंद खैरा, प्रताप चंद खैरा, हरीश चंद खैरा, मदन लाल, गुरजीत सिंह, मनोहर लाल, राम कुमार, रवी कुमार व मनीष कुमार खैरा उपस्थित रहे।
