नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर एवं हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांतीय ब्रांड एंबेसडर सुशील पुंडीर ने शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में लाडली फाउंडेशन की उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा ने शिरकत की। युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील पुंडीर ने कहा कि नेहरू युवा केंद्रों की स्थापना वर्ष 1972 में ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और कौशल के विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। 1987-88 में, नेहरू युवा केंद्र संगठन को इन केन्द्रों के कामकाज की निगरानी के लिए भारत सरकार, युवा मामलों और खेल मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में स्थापित किया गया था। वर्तमान में, देश के 623 जिलों में नेहरू युवा केंद्र कार्यरत है। इसके अलावा, 623 जिला आधारित नेहरू युवा केंद्रों को प्रबंधित करने, चलाने और चलाने के लिए, भारत के 29 राज्यों में क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा की गई है। लाडली फाउंडेशन की उपाध्यक्ष एवं इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब की जिलाध्यक्ष शालिनी शर्मा ने कहा कि एनवाईकेएस दुनिया में अपनी तरह का एक सबसे बड़ा जमीनी स्तर का युवा संगठन है। यह स्वैच्छिकता, आत्म-सहायता और सामुदायिक भागीदारी के सिद्धांतों पर युवाओं की शक्ति को नियंत्रित करता है। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामलों के मंत्रालय के विभिन्न युवा कार्यक्रमों और अन्य मंत्रालयों के समन्वय और सहयोग में कुछ विशेष कार्यक्रमों के साथ युवा विकास के विभिन्न मोर्चों में काम कर रहा है। मुख्य ध्यान अच्छी नागरिकता के विकास मूल्य, धर्मनिरपेक्ष तरीकों से सोचने और व्यवहार करने, कौशल विकास और युवाओं को उत्पादक और संगठित व्यवहार को अपनाने में मदद करने पर किया गया है।
युवाओं को संबोधित करते हुए आदर्श डिफेंस एकेडमी के प्रबंधक एवं समाजिक कार्यकर्ता मेजर सूबेदार ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन के मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में ग्रामीण युवाओं को शामिल करना है तथा उन में ऐसे कौशल और मूल्यों को विकसित करने के लिए जिनके साथ वे आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष और तकनीकी राष्ट्र के जिम्मेदार और उत्पादक नागरिक बन जाते है। इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर, राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा युवा क्लब के प्रधान लखन पाल, वासुदेव, नीतीश, नीलम सूद, हिमांशी मेहता, साइना, भारती ठाकुर, अंकित शर्मा, अनिल कुमार, अजय कुमार, शिवानी, चंद्रकांत, कल्पना देवी, पूनम, भारती, प्रीति, सुरेश ठाकुर, शालू इत्यादि युवा मौजूद रहे।
