नैना देवी में नेपाली उद्धार समाज सम्मेलन संपन्न
ज़िला बिलासपुर के नैना देवी में नेपाली उद्धार समाज का सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश इंटक एडवोकेट भगत सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिकरत की। सम्मेलन में इंटक के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नेपाली समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में मुख्यअतिथि को अवगत करवाया। इस मौके पर मुख्यअतिथि ने जहां पर उनकी समस्याओं को सुना वहीं पर उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल संधि के अनुसार प्रशासन और सरकार को नेपाली समुदाय के लोगों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। एडवोकेट भगत सिंह वर्मा ने कहा की कई नेपाली परिवार 30 वर्षों से भारत में अपना जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि इनके आधार कार्ड ,वोटर कार्ड ,बोनाफ़ाइड के अलावा उनके राशन कार्ड भी बनने चाहिए ताकि यह लोग भी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि नेपाली प्रवासियों का देश की रक्षा में भी अहम योगदान है और देश की सेना में भी कई नेपाली अपनी सेवाएं दे रहे है। इसके अलावा ऊपरी शिमला और दुर्गम क्षेत्रों में सेब के उत्पादन और सब्जियों के उत्पादन में भी नेपाली मूल के लोगों का अहम योगदान है। इसलिए प्रशासन को नेपाल हिंदू भारत संधि के अनुसार इन्हे उपरोक्त सुविधाएं प्रदान करे। इस मौके पर राम पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला इंटक ,बल बहादुर अध्यक्ष प्रवासी नेपाली उदार समाज, सयोजक भबीन शेठपाली, उपाध्यक्ष दीपक, महासचिव भूपेंद्र, सीमा, मीनू कुमारी, रेशम बहादुर व श्याम बहादुर मौजूद थे।
