मंगलवार को कुनिहार बाज़ार में दिखे नन्दी बैल
हिन्दू संस्कृति में नन्दी बैल का अहम स्थान है। भोले शंकर को प्रिय होने की उनकी अनेको कहानियां है। मंगलवार को कुनिहार बाज़ार में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला, जब शिरडी नासिक महाराष्ट्र से कुछ लोग नन्दी बैल को लेकर पहुंच गए। नन्दी महाराज के साथ समाधान नागधन गंगामई, सम्भाजी गोडे व जालिंदर कनाडो ने बातचीत में बताया कि यह नन्दी सौराष्ट्र गुजरात से लाया गया है व हज़ारो बैलो में इस तरह का नन्दी कोई एक होता है। काँग्रेज नस्ल का बड़े बड़े सींगों वाला यह नन्दी कुनिहार बाजार में लोगो के आकर्षण का केंद्र बन गया। लोग नन्दी के साथ आये महात्माओं से अपनी समस्याओं को पूछते नजर आए। समाधान बाबा ने बताया कि नन्दी महाराज की कृपा से जिन महिलाओं के संतान नही होती, उन महिलाओं को नन्दी महाराज की कृपा व आशीर्वाद से संतान सुख मिलता है। इसी तरह व्यापार व अन्य समस्याओं के बारे में समाधान सहित भविष्य के बारे में नन्दी जी महाराज बताते है। अपने भविष्य को जानने के लिए युवा वर्ग, महिलाओं व अन्य लोगो मे जिज्ञासा देखने को मिली ।
