ज्वालामुखी : माैत के साये में बैठकर पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत के चंगर क्षेत्र की पिहडी पंचायत में राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के छात्र इतनी भीषण गर्मी में और असुरक्षित भवन की छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष स्कूल सुनील कुमार ने कहा कि स्कूल में वैसे भी कमरों का अभाव है। 2017 में इस स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा मिला, मगर आज तक कोई भी क्लास रूम नहीं मिले, जबकि लोक निर्माण विभाग के पास पैसा 2017 से पड़ा है और जो चार कमरे मिडिल स्कूल के हैं, उन्हें विभाग ने जल्द उसे जल्द उनका लेंटर बदलने के लिए कहा है। सुनील कुमार ने कहा कि इन चार कमरों में से केवल तीन कमरों में ही कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि हमारे बच्चों को एक अच्छा वह सुरक्षित एवं सुंदर माहौल पढ़ाई के लिए मिल सके।
