शिमला: एसएसआई का 52वां स्थापना दिवस मनाया
शिमला शहरी इकाई द्वारा वीरवार को एसएसआई का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। एसएफआई के स्थापना दिवस के अवसर पर शहरी अध्यक्ष नीतीश द्वारा स्वाधीनता जनवाद और समाजवाद का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर शहरी कमेटी द्वारा प्रदेश के अंदर और भारत में छात्र आंदोलन एवं इतिहास विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य अध्यक्ष विक्रम कैथ ने कहा कि जब 1970 के अंदर तिरुवंतपुरम में एसएफआई को बनाया गया था उस समय से लेकर लगातार एसएफआई छात्र मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि एसएफआई सबको शिक्षा सबको काम के नारे को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय के अंदर इस संघर्ष को तेज करने की जरूरत है।
इस दौरान शहरी सचिव नेहा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के अंदर जो शिक्षा के ऊपर हमले हो रहे हैं उसके लिए संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के अंदर के अंदर जो शिक्षा का निजीकरण और ठेकाकरण किया जा रहा है। उसके खिलाफ छात्रों को लामबंद करते हुए एक उग्र आंदोलन प्रशासन के खिलाफ एसएफआई तैयार करेगी।
