करसाेग : विधानसभा चुनावों के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर 2 कर्मचारी सस्पेंड
राज सोनी। करसाेग
विधानसभा क्षेत्र करसोग में विधानसभा चुनावों के दौरान कर्मचारी द्वारा चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है, जिसमें चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक परिवहन निगम के चालक को जहां सस्पेंड कर दिया गया है। वहींे, एक अन्य कर्मचारी को शराब के नशे में पाए जाने पर उसके संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए लिखा गया है। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को लेकर आ रहे परिवहन निगम के चालक द्वारा बस को खड़ा कर दिया गया और पोलिंग पार्टी ने इसकी जानकारी निर्वाचन अधिकारी को दी, जिन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को कार्यवाही के आदेश दिए तथा जिसके चलते उक्त चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर एक कर्मचारी जो कि चुनावी ड्यूटी के दौरान ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और नशे में पाया गया उसके विरुद्ध भी संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया गया है, जिसमें भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
