24 व 25 नवंबर को मौसम साफ,26 नवंबर को करवट लेगा मौसम
( words)
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के केलांग, उदयपुर, गोदला व रोहतांग में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ समूचे राज्य में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 24 व 25 नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 26 नवंबर से राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होगी।