धर्मशाला : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 4 आरोपियों को एसीजीएम कांगड़ा कोर्ट में पेश
11 मई तक भेजा पुलिस रिमांड पर आराेपी,मामले को लेकर एसआईटी की टीम की गठित
शिवांशू शुक्ला। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कांगड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को एसीजीएम कांगड़ा कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट द्वारा आरोपियों को 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी कांगड़ा ने बताया कि मामले को लेकर एसआईटी टीम गठित कर दी गई है और इस टीम के सदस्य हिमाचल के साथ लगते अन्य राज्यों में छानबीन के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि यह चारो आरोपी जिला कांगड़ा के ही रहने वाले हैं। इनमें से मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी देव भराड़ी सुल्याली तहसील नूरपुर, मनी चौधरी पुत्र वीरबल सिंह निवासी गांव खटियाड़ तहसील फतेहपुर व गौरव पुत्र विजय कुमार गांव- डाकघर भड़ियाड़ा तहसील व जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं।
इसी के साथ बिचौलिए में अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर पस्सू शामिल हैं, जिसने परीक्षा से पहले ही परीक्षा के प्रश्नों को अभियर्थियों तक पहुंचा दिया था। वही इन तीनो अभियर्थियों ने 90 में से 70 अंक प्राप्त कर लिए थे लेकिन जब इन तीनों अभियर्थियों के दसवीं के परीक्षा परिणामो को देखा गया तो इन अभियर्थियों के 50 प्रतीशत से भी कम अंक थे।
शक के आधार पर एसपी कांगड़ा ने जब सख्ती से इन अभियर्थियों से पूछताछ की तो इन्होंने सारा सच एसपी को बता दिया। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसआईटी टीम का गठन भी कर दिया है और इस टीम के सदस्य अन्य राज्यों में छानबीन के लिए भी रवाना हो चुके हैं, अब देखना यह होगा कि इस पेपर लीक के मामले में और किस-किस की गिरफ्तारी होना बाकी है।
