कांगड़ा : स्वास्थ्य शिविर में 50 महिलाओं ने लिया हिस्सा
( words)
नारी शक्ति महिला मंडल वासा में स्वास्थ्य शिविर करवाया। इसका आयोजन शाहपुर वासा में निष्ठा संस्था की ओर से करवाया गया। इस दौरान डॉ. दीपांजलि ने महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में बताया। इसके साथ ही डॉ. सुरेश ने महिलाओं का बीपी चेक किया। यह कैंप रंजना की अध्यक्षता में किया गया। वहीं इस मौके पर एक लघु फिल्म भी दिखाई। इस मौके पर समाजसेवी और महिला मंडल प्रधान रक्षा जसवाल, सेक्ट्री रंजना देवी, रेनू देवी डोलमा देवी विमला देवी ,मंगला देवी सहित 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
