9 से 13 दिसंबर तक चलेगा प्रशिक्षण
निष्ठा स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए समग्र पहल के अंतर्गत खंड धुन्दन के प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी अध्यापकों के लिए द्वितीय फेज की पांच दिवसीय कार्यशाला का आगाज हुआ। इस कार्यशाला में प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी सेक्शन से 40-44 अध्यापकों का ग्रुप राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। यह प्रशिक्षण 9 से 13 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रशिक्षण के कन्वेनर डॉ जगदीश चंद नेगी प्रधानाचार्य अर्की रहेंगे। खंड स्त्रोत समन्वयक नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान में निष्ठा के अंतर्गत अध्यापकों को विभिन्न विषयों की टीचिंग पेडागोजी पर केंद्रित होगा। विभिन क्रियाकलापों के उपयोग के माध्यम से किस प्रकार पठन-पाठन कार्य को कक्षा में अधिक रोचक बनाया जाए ताकि विद्यार्थियों को समझने में आसानी हो। यह प्रशिक्षण सभी प्रारंभिक अध्यापकों को करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण में श्रोत व्यक्ति के रूप में विभिन विषय विशेषज्ञ डाइट सोलन से होंगे, जिन्होंने अभी हाल ही में शिमला में एनसीआरटी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। पहले दिन श्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ जगदीश नेगी,प्रवक्ता अंग्रेजी किरण बाला,भागिरथी,ज्योत्स्ना रहे।
