जसवां परागपुर : घर-घर जाकर मतदाओं की नवज टटोल रही आम आदमी पार्टी की टीम
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
जसवां परागपुर मे विगत करीब चार दिनों से लगातार घर घर जाकर दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी की टीम प्रत्येक मतदाताओं की नवज टटोलने मे जुटी हुई है। वहीं, दिल्ली से आई सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिह मीनू कालडा महेश चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के दिशा-निर्देशो अनुसार इन दिनों समूचे हिमाचल भर की भिन्न-भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करीब 6700 लोगों की टीम तमाम मतदाताओं की फीडबैक लेने यहांं पहुंचे हैं। वहीं, इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जसवां परागपुर आम आदमी पार्टी के ब्लाक मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान के साथ दिल्ली से आई टीम ने ग्राम पंचायत गरली बणी सेहरी व कलोहा पंचायत के घर घर जाकर तमाम मतदाताओं की फीडबैक ली और उनकी राय जानी। इस दौरान सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिंह, मीनू कालड़ा, महेश चौहान ने बताया कि जसवा परागपुर के लोग इस बार अगामी विधानसभा चुनावाें में राजनिति का बदलाव चाह रहे हैं। खैर अगामी विधानसभा चुनावों मे सरकार किस पार्टी की बनेगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही अगामी विधानसभा चुनावो की तैयारियां शुरु कर दी है।
