जवाली : विधानसभा परिसर में लगे झंडों के खिलाफ आप ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
राजेश कतनौरिया। जवाली
आम आदमी पार्टी ने विधानसभ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अधीक्षक के माध्य टीवीम से विधानसभा परिसर में लगे झंडों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने इस संधर्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आड़े हाथों लिया। जिसमें राजीव अंबिया ने कहा की विधानसभा राज्य का दिल होता है। यहां से समूचे प्रदेश की नीति बनाई जाती है और प्रदेश के सुपूर्द की जाती है। उसी पर इस तरह के हमले करना या झंडे फहराना व स्लोगन लिखना प्रदेश सरकार की नाकामी है। यदि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो यह सब नहीं होता पर धर्मशाला परिसर मे विधान सभा भवन की अनदेखी करना सरकार की काबिलियत पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। यहां तक की इस वाक़या पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए था व दोषियाें को सज़ा मिलनी चाहिए थी, मगर मुख्यमंत्री अपनी रैलियों के आयोजन मे झुटे हुए हैं। इतनी बड़ी वारदात के चलते क्या मुख्यमंत्री की कोटला में रैली करना न्याय–संगत है।
एक तरफ सरकार झूठे दावे करती है और दूसरी तरफ एक के साथ कई वरदातें सामने मिलने को आ रही हैं। क्या विधानसभा परिसर मे इस तरह की घटना सोची समझी साजिश नहीं है। क्या यह पुलिस भर्ती की चल रही धांधली का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा। इसी मुद्धे पर बात करते हुए नगरोटा के उभरते हुए नेता उमाकांत डोगरा ने सीधे शब्दों मे कहा की इस तरह का होना अति निंदनीय है व माैजूदा सरकार की नाकामी का जीता जागता सबूत है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार से पूछा है की यह भाजपा सरकार इस बात पर जबाव दे की इस तरह प्रकरण पर उन्होंने क्या एक्शन लिया या क्या एक्शन प्लान है। क्या कहीं उनकी सोची-समझी साजिश तो नहीं? डोगरा ने आरोप लगाते हुए कहा की इस तरह की कृत्य की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है और यदि दोषियाें को सज़ा न मिली, तो शिमला विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर विकास धीमान अध्यक्ष जवालामुखी विधानसभा ने कहा कि प्रदेश के गौरव पर इस तरह का हमला होना प्रदेश सरकार के साथ-साथ समूचे प्रदेश की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगता है। हिमाचल प्रदेश शांति और प्यार का प्रतिक है। अगर कोई भी देश विरोधी ताकत हिमाचल प्रदेश का माहाैल खराब करता है, तो उसे बख्शा न जाए। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से धर्मशाला में जिलाभर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें डॉ गुरचरण, देश राज, विकास धीमान, सुशील कुमार, भूपिंदर सिंह, सीता राम भाटिया, महिंदर कुमार, विक्रम चांद कौंडल, अनीता कुमारी एक्स प्रधान स्रोतरी नगरोटा, नरेश कुमार, विक्रम मेहरा व सतपाल आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
