पधर में अक्षय वर्मा का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया गरमजोशी से स्वागत
पधर: द्रंग ब्लाक युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अक्षय वर्मा का गरूवार को पार्टी मुख्यालय पधर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवा सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के भविष्य को लेकर उत्साह प्रकट किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अक्षय वर्मा ने अपने संबोधन में युवा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि युवा शक्ति ही भविष्य है। युवाओं की मेहनत और समर्पण से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और युवा वर्ग को अधिक अवसर देने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर कांग्रेस के आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष द्रंग देश राज, नवीन सकलानी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी डलाह, जय सिंह प्रधान ग्राम पंचायत तरसवाण, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष चौहार ओम प्रकाश, पूर्व उप प्रधान शेष राम, सुरेश कुमार राव पूर्व उपाध्यक्ष द्रंग कांग्रेस, कमलेश वर्मा, दीक्षित वर्मा, नवीन ठाकुर, गौरव चौहान, दिव्यांशु शर्मा, शुभम शर्मा, दीपक ठाकुर, सुरेश चौहान तथा युवा नेता संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।