देहरा : डीई एसएसए कांगड़ा की वार्षिक बैठक कन्या विद्यालय में हुई संपन्न
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
डीई एसएसए जिला कांगड़ा की वार्षिक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय देहरा के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र धीमान ने की। राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह साथ में मौजूद रहे। इस वार्षिक बैठक में देहरा खंड, डाडासीबा खंड, रक्कड़ खंड, नगरोटा सूरियां खंड व खुंडिया खंड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यपक, डीपीई व पीईटी आदि उपस्थित रहे। बैठक में सभी खंडों के चुनाव सर्वसम्मति से हुए तथा खेलों के आयोजन हेतु स्कूलों का चयन भी सर्वसम्मति से हुआ। शिक्षा उपनिदेशक ने सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचर्य व सभी अध्यापकों का धन्यवाद भी किया।
