धर्मशाला : पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों हेतू 07 मई तक करें आवेदन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला राधा सूद ने जानकारी देते हुए बताया राजकीय प्राथमिक/माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पोलिसी-2020 के नियम-7 के अंतर्गत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन सादे कागज पर लिखकर व अपनी फोटो लगाकर संपूर्ण दस्तावेजों सहित 07 मई, 2022 सांय 5.00 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा खंड धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
