धर्मशाला : टांडा परिसर में निर्मित दुकान की निलामी 21 काे-उपायुक्त
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा के परिसर में निर्मित फैब्रिकेटेड मॉडलर स्ट्रक्चर शॉप दुकान नंबर-5 एरिया 107.738 वर्ग मीटर की नीलामी के लिए टेंडर दिनांक 21 मई,2012 को प्रातः 11:30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय में खोला जाना है। दुकान की नीलामी के टेंडर फॉर्म रेडक्रॉस की वेबसाइट www.redcross.org अथवा उपायुक्त कांगड़ा की वेबसाइट hpkangra.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वेबसाइट से डाउनलोड करने के उपरांत पूर्ण रूप इसे भरकर उपायुक्त कार्यालय में कमरा नंबर-821 में रखे टेंडर बॉक्श में डाल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा से उनके कार्यालय संपर्क नंबर 01892-224888 या मोबाइल नंबर 94188-32244 से संपर्क कर सकते हैं।
