जयसिंहपुर : बाबा घासी राम जी राम मंदिर सकोह मेले का कुस्ती के साथ समापन
( words)
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर
उपमंडल के अंतर्गत बैसाखी के उपलक्ष्य पर लगने वाले बाबा घासी राम मेले का समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान पहुुंचे। मेले की कुस्ती में हिमाचल के दूसरे राज्यों के पहलवानों ने कुस्ती का जौहर दिखाया। वहीं, विजेता पहलवान को 11000 रुपए और उप विजेता को 9000 रुपए नकद राशि देकर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। मेले में विधायक रविंद्र धीमान अपनी तरफ से मेले के आयोजक को 21000 रुपए और मंदिर कमेटी के लिए एक भवन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान के साथ ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा, उप प्रधान राम प्रसाद, अध्यापक राजेश के साथ ग्रामीण लोग भी मौजूद रहे।
