ज्वालामुखी : भड़ोली स्कूल एसएमसी कमेटी ने जरूरतमंद छात्र की आर्थिक मदद
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते भड़ोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 12वीं कक्षा के छात्र की एसएमसी कमेटी के प्रधान राजीव सोनी एवं स्कूल प्रशासन ने आर्थिक मदद की है। बताया जा रहा उक्त युवक को खून की कमी है, जिसे इलाज के लिए दिक्कत आ रही थी। वहीं, कुछ समय पहले उसके पिता का भी आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त जरूरतमंद छात्र को 5400 रुपए की आर्थिक मदद कर एक पहल की है। इस दौरान भड़ोली स्कूल एसएमसी प्रधान राजीव सोनी, अध्यापक हरजीत सिंह, रिपु कुमार एवं स्नेह लता उपस्थित रहे।
