साेलन : श्याम परिवार द्वारा मुरारी मार्केट के बहार किया भंडारे का आयाेजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
श्याम परिवार सोलन द्वारा मुरारी मार्केट के बहार देर रात तक किया गया भंडारे का आयोजन। हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण। भंडारे मे श्याम परिवार के चेयरमैन राकेश अग्रवाल, प्रधान त्रिलोक अग्रवाल अशोक गुप्ता, गौरव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राहुल गोयल, अनुल गुप्ता, अभिषेक मितल, राजकुमार व पवन अग्रवाल ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया। श्याम परिवार के सदस्यों वे श्री जगदम्बा रामलीला मंडल द्वारा आयोजित ऱाम बरात का भव्य स्वागत किया। बारात मे शामिल मंडल के सदस्यों व झांकी मे शामिल राम सहित अन्य देवता बने कलाकारों पर फूलों की वर्षा करते हुए फुल मालाएं पहना व जय श्री श्याम नाम के अंगवस्त्र पहना कर मिलनी की रस्म अदा की।
श्याम परिवार द्वारा सुंदर आतिस्बाजी भी की गई श्याम परिवार ने बारात मे शामिल सभी बरातियों को फल-फ्रूट, जुस व व्यंजन परोसे इस दौरान मालरोड जय श्री श्याम व जय श्री राम के उद्घोष से गुंज उठा। आम जन ने दोनों संगठनों के इस प्रयास की जमकर सरहाना की। रामलीला मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने इस अयोजन के लिए श्याम परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा हमारे शहर सोलन में होने वाले सभी कार्यक्रम सबके सांझे होते हैं। इसलिए सभी कार्यक्रमों में शहर वासियों और अन्य समाजिक व धार्मिक संस्थानों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
