आपदा पर केवल घड़याली आंसू बहा रहे भाजपा नेता: तरुण पाठक
प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट तरुण पाठक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप की आलोचना करते हुए कहा है कि वह और उनके सभी नेता प्रदेश की आपदा पर केवल घड़याली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता केवल बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।
तरुण पाठक ने मंडी की सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर भाजपा सांसदों को आपदा में सहयोग के लिए लिखे पत्र पर दिए उनके बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले उन्हें शिमला संसदीय क्षेत्र के लोगों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार से क्या राहत पहुंचाई हैं। असल में केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के प्रति अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। अभी तक प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद केंद्र ने नही दी है, जबकि भाजपा के नेता इस बारे भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
तरुण पाठक ने प्रतिभा सिंह के आपदा राहत को लेकर किये जा रहें प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह केंद्रीय मंत्रियों से मिल कर हर संभव प्रयास कर रही हैं,जबकि भाजपा के सांसद कोई भी सहयोग नही कर रहें हैं। अब जब उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिये एक पत्र लिखा है तो उन्हें इसकी मिर्ची लग रही है,क्योंकि लोगों के सामने उनकी पूरी पोल खुल रही हैं।
