जयसिंहपुर : आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे भाजपा के कार्यकर्ता : मोहिंद्र
( words)
कांगड़ा शाहपुर चम्बी में आम आदमी पार्टी की रैली को कामयाब बनाने पर जयसिंहपुर विधानसभा के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मोहिंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रैली में महिलाओं व नौजवान युवा साथियों की उपस्थिति इस बात के साफ संकेत है कि आम जनता दोनों राजनैतिक पार्टियों से दुखी है। अब जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ कर बदलाव के रूप में आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में मौका देने का मन बना चुकी है। मोहिंद्र कुमार ने बताया कि मई में पहले या दूसरे हफ़्ते आम आदमी पार्टी का सम्मलेन किया जाएगा और इस सम्मलेन में भाजपा के कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल भी होंगे।
